India News
डकैती डालने का प्रयास कर, गार्ड की बंदूक छीनकर भागने वाले आरोपी को, पुलिस थाना बडगोंदा ने किया गिरफ्तार।
इन्दौर दिनांक 18 जनवरी 2022 - पुलिस थाना बडगौंदा क्षेत्रांतर्गत दिनांक 06.01.2022 की रात्रि में पांच अज्ञात बदमाशों द्वारा कर्नल एकेडमी स्कुल सिग्नल विहार गागलाखेड़ी में घुसकर गार्ड प्रकाश पिता रामकिशन के साथ मारपीट कर गार्ड की गन व मोबाईल छीनकर भागे तथा फरियादी अर्जुन बहादुर पिता फतेबहादुर निवासी कर्नल एकेडमी स्कुल सिग्नल विहार के मकान के चैनल गेट का ताला तोड़कर अन्दर घुसे दो बदमाशों में से एक बदमाश ने कट्टा दिखाकर फरियादी व उसकी माता किरन बहादुर को डराकर बोला कि माल कहा है बताव एवं नहीं तो गोली मार देंगे।






