वाहन चोरी करने वाले गिरोह के 2 लोग गिरफ्तार मास्टर चाबी की मदद से चुराते थे वाहन

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर पुलीस ने बड़ी कार्यवाही करते है वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुवे गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 दोपहिया वाहन बरामद किए है अब पुलिस आरोपियों अन्य वारदात व गिरोह में ओर कितने साथी है उनके बारे में पूछताछ कर रही है।

इंदौर के पूर्वी छेत्र खजराना में कुछ दिनों से वाहन चोरी की घटनाएं ज्यादा हो रही थी जिसकी शिकायत भी पीड़ितों ने पुलिस के आला अधिकारियों से की थी जिसके बाद पुलिस आला अधिकारियों ने थाना खजराना को आरोपियों को पकड़े के निर्देश दिए थे जिसपर खजराना पुलिस ने वहांन चोर गिरोह को पकड़ने के लिए एक पुलिस टीम बनाई,पुलिस टीम ने कुछ दिन पहले पकड़े गए वहांन चोरो से कड़ी पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनके कुछ साथी मजदूरी की तलाश में यहा वहां घूमते है और खुले स्थानों पर रखे वाहनों को मास्टर चाबी की मदद से वाहन चोरी करते है सूचना पर पुलिस टीम ने खजराना छेत्र में दबिश देकर दो आरोपी असलम उर्फ निजाम ओर अरबाज को गिरफ्तार किया,दोनों चोरो की निशानदेही पर पुलिस ने अब तक 14 दोपहिया वाहन आरोपियों के कब्जे से जप्त किये है,अब पुलिस आरोपियों से गिरोह के अन्य साथी व अन्य वारदातों के बारे पूछताछ कर रही है।

आशुतोष बागड़ी,एसपी

Exit mobile version