इंदौर पुलिस लगातार भू माफियाओं पर शिकंजा कसती जा रही है वही भू माफियाओं संबंधी शिकायतों में पुलिस ने अब तक खजराना में 4 व एमआईजी में 2 शिकायतें दर्ज की है वहीं अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों इंदौर डीआईजी व इंदौर कलेक्टर ने एक संयुक्त कॉन्फ्रेंस लेते हुए वह माफियाओं के खिलाफ एक बड़ा खुलासा किया था जिसके बाद पुलिस महकमे ने लगातार भू माफियाओं की सर्चिंग करना शुरू कर दी है वही दो आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त में है वही एक आरोपी पहले से जेल में एक आरोपी की मौत हो चुकी है फिलहाल फरार भू माफियाओं पर पुलिस द्वारा 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था अब इनाम बढ़ाने के लिए प्रपोजल भेजा जा रहा है जिसमें बहुत जल्द फरार भू माफियाओं पर इनाम की राशि बढ़ाई जाएगी वही भू माफियाओं के खिलाफ पुलिस लगातार सर्चिंग कर रही है ताकि जल्द से जल्द इन भू माफियाओं को गिरफ्तार कर गरीबों के हक के प्लॉट दिलवाए जा सके
आशुतोष बागरी एसपी
