राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ उसके सौतले पिता द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की।
राजेन्द्र नगर थाना प्रभारी अमृता सोलंकी के अनुसार नाबालिग बच्ची अपनी मौसी के साथ थाने आई थी। जिसने अपने सोतेले पिता पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। पूछताछ करने पर पता चला कि पीड़िता के माता- पिता का तलाक हो गया था, जिसके बाद माता ने दूसरी शादी कर ली थी। दो दिन पूर्व दोनों के विवाद हुआ था, इस दौरान सौतेले पिता द्वारा उसका साथ छेड़छाड़ की गई। फिलहाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण दर्ज किया है।
