शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आजाद नगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।

मूसाखेड़ी क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने थाने पर आकर शिकायत दर्ज कराई, कि नर्सिंग होम में करने के दौरान गोलू नामक युवक से युवती की पहचान हुई थी। युवक ने पहले तो युवती को प्रेम जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर युवती को अपने साथ रखने लगा, इस दौरान युवक द्वारा युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध में बनाए। युवती द्वारा जब युवक से शादी करने को कहा, तो युवक ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद युवती ने आजाद थाने आकर उक्त युवक के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया। मामले में आजाद नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गालू नामक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया है।

Exit mobile version