परिवार को बंधी बनाकर डकेती करने वाले बदमाशो की तलाश जारी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में दो घरो में कल हुई डकैती को चार से पांच हथियार बंद नकाबपोश बदमाश द्वारा अंजाम दिया गया था जिसमे डकैतों द्वारा परिवार पर हमला कर,परिवार को बंधक बनाकर बदमाश ने लाखो का माल लूट कर ले गए थे जहाँ आरोपी घर के बाहर लगे सीसीटीवी केमेरे में कैद हो गए थे वही आज आईजी हरिनारायण चारी मिश्र ने डकैतों पर 20 हजार का इनाम घोषित कर दिया है

इंदौर के एरोड्रम इलाके में कल हथियार बंद चार से पांच डकैतों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए लाखो रुपय की लूट कर फरार हो गए थे वही आज आईजी हरिनारायण चारी मिश्र ने लूट करने वाले पांच में से दो को चिन्हित कर डकैतों पर 20 हजार का इनाम घोषित कर दिया है वही आईजी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ लोगो की पहचान की गई हैं जिसके लिए आईजी ने एक टीम गठित कर आस पास के जिलों में रवाना किया है वही आईजी का कहना है कि इसके पहले भी पुलिस ने इस तरह की डकैती करने वालो को पकड़ा है इस डकैती में भी कुछ आरोपी को चिन्हित किया गया वही आईजी हरिनारायण चारी मिश्र ने इन्दौर शहर से बाहर बनी बड़ी बड़ी कॉलोनी जिसमें करोड़ो रुपय के मकान बने हुए है मगर वह किसी ने भी सीसीटीवी कैमरे नही लगवाए है आईजी ने कॉलोनी वासियों से अपील की है कि सीसीटीवी कैमरे लगवाए ये आपकी सुरक्षा के लिए ही है और पुलिस आपके साथ है जो अपना काम करती ही है इन डकैतों को भी जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा

Exit mobile version