छिंदवाड़ा आईपीएस अधिकारी डीसी सागर अपने एक दिवसीय प्रवास पर जिले में आए उन्होंने यहां सड़क सुरक्षा माह के तहत चलाए जा रहे जागरूकता अभियान और कार्यवाही की सराहना की BO साथ ही शहर में पैदल मार्च कर सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात एवं पीटीआर डीसी सागर अपने एक दिवसीय प्रवास पर जिले में आए यहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल व अन्य पुलिस अधिकारी यातायात डीएसपी के साथ मिलकर शहर में पैदल मार्च किया इस दौरान उन्होंने लोगों को खुद की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने के संदेश दिए शहर के मुख्य बाजार क्षेत्र और प्रमुख मार्गो पर पुलिस अधिकारी ने पैदल घूम कर लोगों को जागरूकता का संदेश प्रसारित किया इस विषय को लेकर जब हमारे संवाददाता ललित रघुवंशी ने एडीजी से बात की तो उनका क्या कहना था?
