सात वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ सौतले नाना द्वारा गलत नियत से छूने की घटना सामने आई है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नाना को गिरफ्तार किया। हालांकि बच्ची की मां द्वारा घटना को छुपाने की बात सामने आने पर बच्ची की मां पर भी कार्रवाई की गई है।
राजेन्द्र नगर थाना प्रभारी अमृता सौलंकी के अनुसार राजेन्द्र नगर क्षेत्र में रहने वाली सात वर्षीय बच्ची को लेकर परिजन थाने पहंुचे । शिकायत में बताया कि बच्ची को उसके सौतले नाना द्वारा गलत नियत से छुआ जा रहा है। जानकारी लगने के बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला, कि जब माता पिता घर पर नहीं होते थे तो नाना गलत नियम से छुते थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी नाना को गिरफ्तार किया है। बच्ची की मां को घटना की जानकारी थी, लेकिन उन्होने मामले को छुपाने की कोशिश की इसलिए मां को भी गिरफ्तार किया गया है।
