इंदौर में नकली शराब का मामला सामने आने पर जिला कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा,उसमें पुलिस की जांच में पता चला कि रॉयल स्टैग कम्पनी की बॉटलिंग खण्डवा के मोरटक्का में होने के सबूत मिले हैं इसके अलावा पुलिस बार पर भी जांच अभियान चला रही है।जिनकी मौत हुई उन्होंने जिन बार से शराब खरीदी थी उन बार संचालकों के खिलाफ पुलिस 304 A का प्रकरण दर्ज करने वाली है इसके अलावा उनके लायसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।फिलहाल जांच जारी है कि मौत ज़हरीली शराब से हुई है या नहीं, ये ज़रूर है कि उन बार संचालकों ने लायसेंसी दुकानों की बजाए बाहर से शराब खरीदी थी।
इंदौर में सभी जगह बार की जांच आबकारी और पुलिस कर रही है, ताकि अन्य लोग इस नकली शराब का सेवन ना करें, गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ रासुका भी लगाई जाएगी।ओर किसी को बख्शा नहीं जाएगा दोषियो पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
