इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली युवती पिछले कई वर्षों से इंदौर में निवास कर रही थी और नर्सिंग का कोर्स कर रही थी
इंदौर का द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक युवती में फांसी के फंदे लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली मृतिका का नाम ज्योति पिता मुनिया रोकड़े उम्र 27 साल बताई जा रही है मृतिका पिछले 7 वर्षों से इंदौर में रह रही थी और नर्सिंग का कोर्स कर रही थी और एक निजी अस्पताल में नौकरी भी कर रही थी मृतिका के परिजन खरगोन जिले के केली में निवास करते हैं परिजन पिछले 3 दिनों से ज्योति से संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन ज्योति फोन नहीं उठा रही थी शंका के चलते परिजनों ने अपने निकटतम रिश्तेदार को भेजा तो मृतिका अपने कमरे पर फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली
फिलहाल पुलिस आत्महत्या का कारण अज्ञात बता रही है पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की
