कल नगर निगम द्वारा असहाय बुजुर्गों के साथ जिस प्रकार की निंदनीय घटना की गई उससे जहाँ पूरे इंदौर में आक्रोश है वही विधायक शुक्ला ने इस घटना की निंदा करते हुए अपने समर्थकों के माध्यम से पूरे शहर में बेसहारा गरीबो को शॉल और नगद राशि प्रदान करवाई,,
शुक्ला ने बताया कि कल की घटना से मन खूब द्रवित हुआ,, सिर्फ अधिकारियों को सस्पेंड और ट्रांसफर करने से इस नगर निगम का कृत्य खत्म नही हुआ है,, अभी तक कितने बुजुर्गों को इस तरह छोड़ा गया और कहा कहा छोड़ा गया इसकी भी जानकारी निकालना चाहिए क्योंकि अगर शिप्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर नही आता तो इन बुजुर्गों का क्या होता ये सोच कर भी रूह कांप रही है,, और कौन कौन अधिकारी इस कृत्य में शामिल है ये भी जांच करना चाहिय,,
