धर्म परिवर्तन मामले में हिन्दू संगठन के लोगो ने चर्च मे किया हँगामा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भंवरकुआं पुलिस ने धर्म परिवर्तन करवाने के मामले में प्रकरण दर्ज किया है । धर्म परिवर्तन करवाने को लेकर हिन्दू संगठन के लोगो ने मंगलवार को इंद्रपुरी स्थित एक चर्च में हंगामा किया था फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है

मामला भवरकुआ थाना क्षेत्र के इंद्रपूरी का है । यह सत्य प्रकाशन संचार केंद्र में धर्म परिवर्तन की सूचना पर हिन्दू संगठन के लोगो ने जमकर हंगामा किया । यह एक बड़े हाल में 150 से अधिक लोगो को धर्म परिवर्तन करने के लिये प्रेरित किया जा रहा था । सूचना पर भंवरकुआं पुलिस ने मौके पर पहुँचकर सात से अधिक लोगो के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है

फिलहाल पुलिस हिरसात में लिए आरोपियो से पूछताछ में जुटी है । उम्मीद है कि पुलिस जल्द मामले का खुलासा करेगी ।

Exit mobile version