इंदौर रावजी बाजार थाना क्षेत्र से गुमशुदा हुई तीन नाबालिग बच्चियों को पुलिस की तत्परता के चलते बहुत ही कम समय में ढूंढ निकाला बच्चों को खोजने वाली पुलिस को नगद राशि इनाम स्वरूप दी जाएगी।
कल दिनांक को रावजी बाजार पुलिस को सूचना मिली थी कि शंकर बाग से 3 बच्चियां जिनकी उम्र आठ 10 वर्ष के आसपास है वह कहीं गायब हो गई है पुलिस ने भी तुरंत गुमशुदगी का मामला दर्ज कर बच्चियों की खोज शुरू की गई और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए कड़ी मशक्कत करने के बाद महज 5 घंटों में बच्चियों को ढूंढ निकाला गुमशुदा बच्चियों के मिलने के बाद जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने कहा कि वह खेलते खेलते आसपास के क्षेत्र में घूमने चली गई थी वहां पर रास्ता भटक गई उसके बाद वह घर नहीं पहुंच पाई फिलहाल पुलिस ने तीनों बच्चियों को थाने लाया गया व उनके परिजनों को उनके सुपुर्द किया गया है
वहीं पुलिस के मुताबिक शासन द्वारा चलाई जा रही योजना ऑपरेशन मुस्कान के तहत समस्त थाना प्रभारियों को आदेश है कि इस तरह की घटना के मामले तुरंत पंजीकृत कर उन पर कार्रवाई की जाए उसी के तहत पुलिस ने इन बच्चियों को बहुत ही कम समय में ढूंढ निकाला।
इंदौर में पिछले कुछ दिनों से नाबालिक बच्चों की गुमशुदगी को लेकर पुलिस काफी सजग नजर आ रही है और इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कई बच्चों को रेस्क्यू कर चुकी है
