इन्दौर के सराफा थाना क्षेत्र में कल एक ज्वेलर्स की दुकान में दो चोरों ने हाथ साफ करने का प्रयास किया जिसका सीसीटीवी आया सामने दुकान दुकान के अंदर चोर ने भी कोरोना को देखते हुए मास्क पहनकर चोरी का प्रयास किया था जिसके बाद चोर ज्वेलर्स की दुकान के बाहर निकलने के दौरान लोगों की चोरों पर नज़र पड़ ने के बाद, उन्हें पकड़कर सराफा पुलिस के सुपुर्द किया। पकड़ाया आरोपी उक्त दुकान का पुराना नोकर निकला है फिलहाल पुलिस पकड़ाए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
-दरसअल सराफा क्षेत्र में लगातार चोरी के मामले सामने आ रहे है वही कुछ दिन पहले भी ज्वेलर्स की दुकानों से 70 लाख का सोना कुछ लोगो द्वारा लेकर फरार हो गए थे वही कल भी सराफा में एक ज्वेलर्स की दुकान में दो बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास किया गया था मगर पुलिस की सतर्कता से मात्र 15 मिनिट में ही चोरों को पकड लिया गया था फिलहाल पुलिस के हाथ दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज हाथ लगे है जिसमे चोर चोरी करते हुए दिख रहा है वही सराफा थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में दो घटना सामने आई थी जिसमे पुलिस ने दोनों घटनाओं में आरोपीयो को गिरफ्तार कर लिया है वही दोनों घटनाओं में दुकान दारो के परिचित ही निकले जिसको लेकर अब सराफा थाना क्षेत्र में आने वाला सराफा बाजार में पुलिस ने सराफा बाजार एसोशिएशन के साथ मिलकर एक एक्शन प्लान तैयार किया है जिसमे अब हर दुकान पर सीसीटीवी लगाना अनिवार्य किया जा रहा है और जो सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हुए है उसे सही करवाने के दिशा निर्देश दिए गए है और जितने भी कारीगर है या जो सराफा बाजार में काम करते है उनका एक बार फिर से वेरिफिकेशन कराया जा रहा है वही सराफा बाजार में जो चौकीदार है उनको पुलिस द्वारा हर एक चौराहे पर शस्त्र के साथ तैनात किया जाए वही पुलिस गश्त को लेकर भी पुलिस अब चौकन्नी हो गई है हालांकि पुलिस का कहना है कि गश्त तो पहले भी हो रही थी मगर अब सराफा एसोशिएशन के साथ मिलकर पुलिस काम करेगी बहराल पुलिस का ये एक्शन प्लान कितना कारगर साबित होता है ये तो आने वाले दिनों में पता चल पाएगा
