इंदौर प्रेस क्लब में चाय पर चर्चा पर आमंत्रित संघ के पदाधिकारियों ने रामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण को लेकर चलाये जा रहे निधि संग्रह अभियान पर खुलकर अपने विचार व्यक्त किये…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मालवा प्रांत के सरकार्यवाह विनीत नवाथे और इंदौर विभाग के संपर्क प्रमुख विनय पिंगले में राम मंदिर निर्माण को हर हिन्दू का साकार होता सपना बताया
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मालवा प्रांत के सरकार्यवाह विनीत नवाथे और इंदौर विभाग के संपर्क प्रमुख विनय पिंगले इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित चाय
पर चर्चा के लिए उपस्थित हुए…इस मौके पर विनय पिंगले ने कहा कि राम जन्म भूमि पर मंदिर के निर्माण को लेकर जो राशि एकत्रित की जा रही है,वह चंदा नहीं बल्कि श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए एक भागीदारी है।
संघ के मालवा प्रांत के सरकार्यवाह विनीत नवाथे ने कहा की यहां निधि संग्रह अभियान मकर संक्रांति से शुरू होगा,जो दस दिनों तक चलेगा…विनीत नवाथे ने कहा की श्री राम भारत वर्ष के आदर्श पुरुष है और लंबे समय के बाद मंदिर निर्माण का सपना आकार लेने जा रहा है…नवाथे ने बताया की इस अभियान में 22 हजार दलों के माध्यम से एक लाख से अधिक लोग अपनी सेवाएं देंगे …
इंदौर और उज्जैन में रैलियों पर पथराव की घटना को लेकर उन्होंने कहा कि अब तक सैंकड़ों रैलियां हो चुकी है,जिसमें दो रैलियों पर पथराव हुआ है…संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि यह साजिश पीएफआई जैसे संगठन के इशारों पर हो रही है।
