गांधी नगर थाना पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा करते हुए, 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़ाए आरोपियों से लूटी हुई बाइक, मोबाइल और पर्स पुलिस ने जब्त किया है। गांधी नगर थाना पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ कर रही है।
दरअसल गांधी नगर निवासी फरियादी जगदीश ने थाने पर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था, कि ज बवह हातोद गाँव से अपने घर गाँधी नगर आ रहे थे तभी नैनोद के पास सुनसान जगह तीन बदमाशों ने उसे रोका और हाथ पर चाकू मारकर बाईक, पर्स और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। मामले की विवेचना करते हुए पुलिस मुखबिर की सूचना पर अर्जुन,आकाश,और श्रवण को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो तीनो ने अपना जुर्म काबुल किया। पुलिस आरोपियों के कब्जे से लुटा हुआ माल बरामद किया। आरोपी अर्जुन अपने दोनों सालों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देता था।
