साइकल चोरी करने वाले शातिर चोरो को राजेन्द्र नगर पुलिस ने गिरफ्तार करने के साथ ही डेढ़ दर्जन साईकिल जब्त की

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में अब शातिर चोरों की निशाने पर महंगी साईकिल है। दरअसल कोरोना संक्रमण के चलते आम जनता अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग हो गई है। यही कारण है कि बड़ी संख्या में लोगों ने बेहतर स्वास्थ्य के लिए साईक्लिंग करना शुरू कर दी है और उसके लिए सुविधा अनुरूप साईकिल खरीदी। हालांकि वर्तमान में जो साईकिल आ रही है वो आरामदायक होने के साथ ही महंगी भी है। यही कारण है कि चोर अब साईकिल चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। इसी के चलते राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बदमाशों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके कब्जे से डेढ़ दर्जन साईकिल जब्त की है। थाना प्रभारी अमृता सौलंकी के अनुसार बदमाश पाॅश काॅलोनियों में रैकी कर मंहगी साईकिल चुराते थे, जिसकी कीमत 15 हजार से लेकर 25 हजार रूपए तक की है।

Exit mobile version