साेने की तस्करी कर रहे तीन आरोपियों को डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 100-100 ग्राम वजन के 69 साने के बिस्किट बरामद किए गए है। डीआरआई की टीम द्वारा सोमवार को धार-इंदौर राजमार्ग पर उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
जानकारी के अनुसार डीआरआई को सूचना मिली थी कि धार-इंदौर राजमार्ग पर सोने की तस्करी होने वाली है, एक कार में कुछ लोग सोना लेकर यहां से गुजरने वाले है। इस पर डीआरआई की टीम मौके पर तैनात हो गई। संदिग्ध पाए जाने पर धार की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की हुंडई क्रेटा कार को डीआरआई द्वारा रोका गया। कार में दो लोग सवार थे। जब कार की तलाशी ली गई तो सीट के नीचे सोने के 69 बिस्किट मिले। प्रत्येक बिस्किट का वजन 100 ग्राम था इस प्रकार 6 किलो 900 ग्राम साेना बरामद किया गया।
टीम ने आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम अजय पिता देवचंद निवासी आष्टा और नासिर मेव पिता मोहम्मद रज्जाक निवासी गांधीनगर इंदौर बताया। आरोपियों ने बताया कि वह यह सोना इंदौर के रामचंद्र नगर एक्सटेंशन में रहने वाले व्यापारी गौरव पिता महेन्द्र कुमार जैन को देने जा रहे थे। डीआरआई ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विशेष कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। मामले डीआरआई द्वारा जांच की जा रही है।
