इंदौर ZOO में आए 3 नन्हे मेहमान:शेरनी मेघा ने दिया 3 शावकों को जन्म, कुनबा बढ़कर हुआ 13; एक शावक की हालत नाजुक

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
मेघा ने दिया तीन शावकों को जन्म।
  • 2013 में जोड़े को बिलासपुर से इंदौर लाया गया था

इंदौर के चिड़ियाघर में रविवार शाम शेरनी ‘मेघा’ ने तीन शावक को जन्म दिया। तीन शावकों के जन्म से जू के कर्मचारियों में उत्साह है। मां मेघा की उम्र जहां 10 साल है। इन तीनों शावकों को मिलाकर अब यहां शेरों का कुनबा बढ़कर 13 हो गया है। अभी ये साफ नहीं है कि तीनों में से कितने नर और मादा हैं।

एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत 11 शेर अब तक इंदौर जू दे चुका है। जू प्रभारी उत्तम यादव ने बताया, दो शावक स्वस्थ हैं। वहीं एक शावक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। उसे चिड़ियाघर अस्पताल में ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

इससे पहले चिड़ियाघर में 15 मार्च 2015 को मेघा ने तीन शावकों को जन्म दिया था। वहीं, 4 फरवरी 2017 को चार शावकों को जन्म दिया था। जोड़े संग मेघा को बिलासपुर के जू से 2013 के पहले लाया गया था। चार नंबर गेट के सामने स्थित इस बाड़े में शावकों की निगरानी के लिए कर्मचारियों की तैनाती भी की गई है।

Exit mobile version