हाई लिंक सिटी मे चोरो द्वारा 2 घरो मे चोरी की घटना को अंजाम घटना हुई सीसीटीवी मे केद

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

एरोड्रम थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली हाई लिंक सिटी में घुसे बदमाशो ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशो ने पहले एक सूने घर को निशाना बनाया और लाखो रुपए के जेवरात और नगदी चुरा ले गए। इसके बाद बदमाश एक मकान में घुसे जहा बुजुर्ग दंपत्ति को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की, जिसमें दोनों घायल हो गए है। उक्त घर से भी बदमाश जेवरात और नगदी ले भागे। बदमाशो द्वारा की गई वारदात सी सी टी वी में केद हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। थाना प्रभारी के अनुसार से सी टी वी फूटेज के आधार पर बदमाशो की तलाश की जा रही है।

डकैती की वारदात एरोड्रम थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली हाई लिंक सिटी कॉलोनी में हुई शनिवार की दरमियानी रात बदमाश खेत दीवार फांद कर कॉलोनी में घुसे सबसे पहले है बदमाशों ने राकेश जैन के सूने मकान पर धावा बोला। घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर बदमाश अंदर घुसे और पूरे घर को विफल कर दिया इस दौरान अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात बदमाश चुरा ले गए। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें बदमाश वारदात को अंजाम करते दिखाई दे रहे हैं।

चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने पास के दो मकानों पर भी वारदात करने का प्रयास किया लेकिन सीसीटीवी कैमरे दे वहां बदमाश नहीं करें इसके बाद बदमाशों ने कुछ दूरी पर स्थित अजीत चोपड़ा के मकान पर धावा बोला। घर का दरवाजा तोड़कर बदमाश अंदर घुसे ओर अजित चोपड़ा और उनकी पत्नी को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की। इस दौरान बदमाशो ने दूसरे कमरे में सो रहे बेटे बहू को कमरे में बंद कर दिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद जब बदमाश भागने लगे इस दौरान पड़ोस के लोग जाग गए थे लेकिन बदमाशों ने तोड़फोड़ करने के साथ ही बंदूक दिखाकर उन्हें भी धमकाया और मौके से भाग खड़े हुए

- Advertisement -
Exit mobile version