इंदौर बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने मित्र पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है फिलहाल महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है
दुष्कर्म का मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है यही क्षेत्र की रहने वाली महिला ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि धीरज दुबे नामक युवक ने पहले उससे मित्रता की मित्रता बनने के बाद उसने महिला से शादी का प्रस्ताव रखा और उसी बहाने लगातार महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा जब महिला द्वारा शादी करने का कहा गया तो आनाकानी करने लगा वही महिला को इस बात से धमकाने लगा कि तेरे कई फोटो मेरे पास है जो मैं सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा इसके बाद महिला परेशान होकर थाने पहुंची और युवक धीरज दुबे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है
शशिकांत कनकने
