पुलिस ने जनता मे छवि को सुधारने के लिए शिकायतकर्ता के साथ सौम्य व्यहार करने के निर्देश

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पुलिस थाने पर शिकायत करने आने वाले लोगों के साथ पुलिस द्वारा दुव्र्यहार करने के मामले लगातार सुनने को मिलते है, जिससे कही ना कही पुलिस की छवी को लेकर गलत धारणाएं लोगों के मन में घर कर जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए नवागत इंदौर डीआईजी मनीया कपूरिया ने सभी थानों पर शिकायतकर्ता के साथ सौम्य व्यहार करने के निर्देश दिए है। डीआईजी के अनुसार इंदौर पुलिस निष्ठापूर्वक काम कर रही है। थाने पर अपनी शिकायत लेकर आने वाले लोगों के साथ पुलिस का व्यवहार सौम्य होना चाहिए। इसके साथ ही उन्हे यह जानकारी भी मिलना चाहिए, कि उनके द्वारा की गई शिकायत पर पुलिस क्या कार्रवाई कर रही है, जिसकी जानकारी भी दी जाए, ताकि वे संतुष्ट हो सके।

मनीष कपूरिया डीआईजी

Exit mobile version