शातिर चोरो द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने के साथ ही डीवीआर और हार्ड डिस्क भी ले गए

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

शहर में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही है, वही चोर इतने शातिर हो चुके हैं कि चोरी की घटना कहीं सीसीटीवी कैमरे में कैद ना हो जाए, इसके लिए डीवीआर और हार्ड डिस्क तक साथ ले जाते हैं.. ऐसा ही एक मामला इंदौर के भवर कुआं थाना क्षेत्र में देखने को मिला है, जहां शातिर चोरों ने चोरी को अंजाम देने के बाद डीवीआर भी चोरी कर लिया।

घटना इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र की है, जहां रहने वाले सविंदर सिंह सलूजा अपने परिवार के साथ वैष्णो देवी कटरा दर्शन करने गए थे। जब वहां से लौटे तो देखा घर में चोरी की घटना हो चुकी है। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के अनुसार चोरों ने एक सूने मकान को अपना निशाना बनाते हुए सोने की लक्ष्मी जी की मूर्ती ,चांदी के गिलास ,कटोरी चम्मच के साथ ही नगद कुछ हजार और विदेशी मुद्रा पर हाथ साफ किया है । गौर करने वाली बात यह रही कि चोर इतने ज्यादा शातिर हो चुके हैं कि उन्होंने सबूत ना छोड़ते हुए, इस घटना के पहले सीसीटीवी को मोड़ दिया ताकि पहचान ना हो सके वही बाद में घर में लगे सीसीटीवी की हार्ड डिस्क और डीवीआर चुरा कर ले गए।

Exit mobile version