इंदौर में एक युवक ने प्रेमिका कि शादी हो जान के बाद तनाव में आकर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली..परिजनों को आशंका है कि युवक ने प्रेमप्रसंग के चलते इस तरह का कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
दरअसल मामला तिलक नगर थाना क्षेत्र का है जहां एक युवक ने देर रात फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली परिजनों का कहना है कि युवक की कुछ दिन बाद शादी होने वाली थी वही युवक का पहले किसी लड़की से प्रेम प्रसंग था जिसकी कुछ दिन पहले ही शादी हो चुकी है लड़का प्रेमिका की शादी के बाद से ही तनाव में चल रहा था, लेकिन ऐसा कभी नहीं लगा कि इस तरह का कदम उठा लेगा.. लड़के की आत्महत्या की खबर सुनने के बाद पूरा परिवार में शोक का माहौल है।
