वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम घुड़िया के जंगल से दो शिकारियों को हिरासत मे लिया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम घुड़िया के जंगल से दो शिकारियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। हालांकि तीन आरोपी मौके से भागने में सफल हो गए। आरोपियों के कब्जे से वन्य प्राणियों का शिकार करने में प्रयुक्त छर्रे, बारूद और हथियार जब्त किए है। पकड़ाए आरोपी आदतन शिकारी है। नयापुरा ग्राम में तेदंुए पर हुए हमले से पकड़ाए आरोपियों के तार जुड़ रहे है। फिलहाल वन विभाग की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है। होली पर्व को देखते हुए इंदौर वन मंडल डीएफओ द्वारा जंगल में गश्ती के निर्देश दिए थे। जिसके बाद वन विभाग की टीम को ग्राम घुड़िया के जंगल में गश्ती के दौरान एक वैन दिखाई दी, गश्ती दल जब उनके पास पहंुचा तो वैन चालक ने मौके से वैन भगा ली। करीब डेढ़ किलोमीटर पिछा कर गश्ती दल ने वैन को रोका। इस दौरान तीन लोग भाग खड़े हुए। दो लोग रामचरण और विष्णु को पकड़ा। वाहन की तलाशी लेेने पर उसमे से लोहे के छर्रे, बारूद, लेड के टुकड़े जो शिकार में काम आते है, जब्त किए गए है। दोनों आरोपियों को पकड़कर नवलखा सब रैंज लाया गया, जहां एसडीओ ए.के श्रीवास्तव ने पूछताछ की।

Exit mobile version