देपालपुर तहसील के ग्राम दौलतबाद में होली पर्व के अवसर पर गर्ल देवता की पूजा अर्चना मन्नत धारी कुछ इस प्रकार करते हैं कि मनोइच्छा प्राप्त करने के लिए मन्नत धारी चूल पर चलते हैं जो दहकते अंगारों की होती है। मनोइच्छा पुरी होने पर गर्ल बाबा के ऊपर चढ़कर मन्नत धारियों को इच्छानुसार घुमाया जाता है। ग्राम के दिनेश रामचन्द्र नागर तथा राहुल अंतरसिंह नागर का कहना है कि कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष यहां पर मेले का आयोजन नहीं किया गया है परंतु मन्नत धारियों की आस्था को देखते हुए जहां पर गर्ल देवता की पूजा अर्चना तथा चूल पर चलकर मन्नत पूरी कर रहे हैं। यह आयोजन प्रशासनिक अधिकारियों के व ग्रामीणों के सहयोग से संपन्न किया गया है।
