लूट की वारदात को अंजाम देने वाली ईरानी गेंग के 2 लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पूर्व व पश्चिम क्षेत्र के तीन थानों में चैन लूट की वारदात करने वाले ईरानी गैंग के दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़ाए आरोपी से लूटी गई 2 सोने की चैन बरामद की। आरोपी वारदात कर भोपाल भाग गए थे। फिलहाल पुलिस अन्य वारदातों को लेकर आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

कुछ दिनों पूर्व जुनी इंदौर, तिलक नगर ओर लसुड़िया थाना क्षेत्र में महिलाओं के साथ चैन लूट की वारदात हुई थी। जिसके बाद इंदौर डीआईजी द्वारा आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद आरोपियों की तलाश में तीनों घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की बारीकी से छानबीन की गई जिसमें संदेहीयों के हुलिए प्राप्त हुए जिसके आधार पर पता चला कि वारदात ईरानी गैंग द्वारा की गई है। मुखबीर द्वारा एक महत्वपूर्ण सुराग मिलने के बाद पुलिस ने दो आरोपी हसन अली और अब्बास अली को घेराबंदी कर भोपाल से पकड़ा। आरोपियों के पास से दो सोने की चेन ओर वारदात में प्रयुक्त वाहन को जब्त किया गया। एसपी पश्चिम के अनुसार पकड़ाए आरोपी पर कई अपराध पंजीबद्ध है।

महेश चंद जैन एसपी

पुलिस पकड़ा है दोनों आरोपियों से अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ कर रही है।।

- Advertisement -
Exit mobile version