स्वर्ण समाज के आरक्षण सहित अन्य मुद्दों को लेकर करणी सेना की विशाल वाहन रैली 21 को

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
वाहन रैली में हजारों युवा होंगे शामिल, राष्ट्रीय पदाधिकारी आमसभा कर रखेंगे सरकार के सामने अपना पक्ष

इंदौर। राजपूत करणी सेना द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विशाल वाहन रैली का आयोजन रविवार 21 फरवरी को सुबह 9 बजे विजय नगर चौराहे से किया जा रहा है। करणी सेना द्वारा निकाली जा रही इस वाहन रैली में हजारो युवा शामिल होकर राज्य और केंद्र सरकार से अपनी मांगों को लेकर अपना पक्ष रखेंगे। करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह गौतम सोनू ठाकुर , राजा ठाकुर , ने बताया कि राजपूतो का अपना एक अलग ही इतिहास रहा है। जब-जब देश और समाज पर विपत्तियों के बादल मंडराए तो राजपूतो ने अपने प्राण न्योछावर किये है। आज देश मे राजपूत समाज के साथ राज्य ओर केन्द्र सरकार राजपूत समाज को दरकिनार कर रही है। राजपूत समाज रविवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विशाल वाहन रैली ओर आमसभा का आयोजन करने जा रहा है। जिसमे विभिन्न मांगों को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा साथ ही राज्य और केंद्र सरकार से अपनी मांगो को पूरा करने के लिए अपना पक्ष भी रखा जाएगा।
इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राजपूत करणी सेना वाहन रैली में
आगामी चुनाव में सामान्य सीट पर केवल सामान्य वर्ग का व्यक्ति ही चुनाव लड़ सके यह सुनिश्चित किया जाए।
एससी एक्सी एक्ट में संशोधन हो एवं वर्तमान में बढ़ते झूठे प्रकरणों की निष्पक्ष जांच हो।
उज्जैन जिला मुख्यालय में राजपूत समाज के छात्रों को लिये छात्रावास का निर्माण जल्द प्रारंभ हो । एक बार जिसे आरक्षण का लाभ मिल चुका हो, उसे दुबारा नहीं मिले । 10 प्रतिशत आरक्षण स्वर्ण समाज के लिए है इसकी समीक्षा की जाए। पूर्व घोषणा अनुसार उज्जैन जिले की तहसील पल्टिया का नाम प्रताप नगर किया जाए।
राजपूत करणी सेना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सोनू ठाकुर , राजा ठाकुर , ठाकुर जगदीशसिंह, मनीषसिंह सिसोदिया, शेरसिंह सोलंकी, अनुराग प्रतापसिंह, अभिनयसिंह चौहन , अरविंद सिंह भदोरिया, रितेशसिह ठाकुर सहित कई युवा शामिल होंगे।

विजय नगर से नानाखेड़ा तक निकलेगी वाहन रैली

राजपूत करनी सेना द्वारा रविवार 21 फरवरी को निकाली जा रही वाहन रैली विजय नगर चौराहे से प्रारंभ होकर नानाखेड़ा बस स्टैंड तक निकाली जाएगी। जिसमें सेकड़ो युवा शामिल होंगे।

Exit mobile version