राजवाड़ा क्षेत्र से बच्ची का अपहरण करने के आरोप मे चाचा को किया गिरफ्तार भीख मंगवाने के लिए किया अपहरण

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

राजवाड़ा क्षेत्र से दो दिन पहले लापता हुई 8 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने उसके चाचा के पास से बरामद किया है । आरोपी चाचा ने भीख मनवाने के लिए बच्ची का अपहरण किया था । फिलहाल पुलिस चाचा से पूछताछ के जुटी है

राजबाड़ा के पास से शुक्रवार रात लापता हुई आठ साल की बच्ची को रविवार रात चोइथराम मंडी के पास से मिल गई । राजबाड़ा इलाके से लापता हुई बच्ची के परिजनो ने अपहरण का केस दर्ज कराया था । साथ ही चाचा पर अपहरण करने का शक जताया था । बच्ची की तलाश के लिए डीआईजी मनीष कपूरिया ने चार टीमें लगाई थीं । जिसने 48 घंटेमे ही बच्ची को ढूंढ निकाला । बच्ची का अपहरण उसके ही चाचा ने किया था । बच्ची के पिता को दिखाई नहीं देता है, इसका फायदा उसके चाचा ने उठाया ओर उसका अपहरण किया था । वह उससे भिक्षा मंगवाने की फिराक में था। बच्ची की पहली लोकेशन जेल रोड, फिर रिंग रोड गोकुल गार्डन के पास मुफ्त का खाना बांटने वाली जगह पर मिली थी । यहां के फुटेज में बच्ची चाचा के साथ नजर आ रही थी । दोनों ने साथ में खाना भी खाया था

फिलहाल बच्ची सुरक्षित है । उसका मेडिकल भी करवाया गया है । जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी ।

लापता बच्ची मिली
चाचा ने किया था अपहरण
दो दिन पहले हुई थी लापता

- Advertisement -
Exit mobile version