मल्हारगंज क्षेत्र में दो बाइक सवार चोरो नें दिन दहाड़े दिया चोरी को अंजाम, चोर हुए सीसीटीवी में कैद

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

शहर में लगातार चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं जिसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि चोरों द्वारा दिनदहाड़े ही चोरी को अंजाम दिया जा रहा है पुलिस का ख़ौफ़ बिल्कुल भी चोरो के दिलो में नहि दिखाई दे रहा जिसका खामियाजा भुगता है शंकरगंज में रहने वाली सुनीता यादव ने जिसके घर से दिनदहाड़े दो चोरो ने हजारो के माल पर हाथ साफ कर नो दो ग्यारह हो गए

वही चोरी की यह घटना मल्हारगंज थाना क्षेत्र के शंकरगंज की है जहां रहने वाली सुनीता यादव ने बताया कि घटना 9 अप्रैल दोपहर 2 बजे करीब की है जब में घर नही थी और मेरी बेटी जो कि अपाहिज है घर में सो रही थी में तब दो बाइक सवार चोर द्वारा आकर मेरे घर में तीन से चार दफा अंदर बाहर होकर घर में रखें मंगलसूत्र वगैरा व नगद 15 हजार रु. करीब थे जिसे चोर द्वारा चोरी कर ले भागे जिसकी शिकायत हमने पुलिस को की थी जिन्होंने उस समय आवेदन ले लिया था जिसके बाद मंगलवार शाम चोरी का मामला दर्ज किया है ! पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में 2 चोर बाइक से आकर चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार होते वे दिखाई दे रहे हैं !

वही मल्हारगंज थाना पुलिस ने फरियादी की शिकायत के आधार पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है वह सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फुटेज में दिख रहे दो चोरों की तलाश सरगर्मी से शुरू कर दी है

Exit mobile version