नागपुर से ट्रक के माध्यम से 200 रेमडेसिवीर इंजेक्शन के बॉक्स आज इंदौर एयरपोर्ट पर लाए गए

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में लगातार कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ते जा रहा है। जिसके चलते कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन प्रतिदिन बढ़ते जा रही हैं। शहर में अभी तक का सबसे सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव संख्या का रिकॉर्ड 1693 पहुंच गया है। जिसने अभी तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

बढ़ती संख्या के कारण में स्वास्थ्य संबंधित चीजों की कमी भी शहर में देखने के लिए मिल रही है। जिसके कारण मरीज और मरीज के परिजन भी परेशान हो रहे हैं। रेमडेसीविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन की कमी शहर में हो गई है। इस समस्या को दूर करने के लिए नागपुर से ट्रक के माध्यम से 200 रेमडेसिवीर इंजेक्शन के बॉक्स आज इंदौर एयरपोर्ट पर लाए गए है। जिसमें कुल 9600 रेमडेसिवीर इंजेक्शन हैं। जिनमें से चौपर के माध्यम से 42 बॉक्स भोपाल, 7 बॉक्स रतलाम और 4 बॉक्स खंडवा पहुंचाया जाएंगे। इसी तरह स्टेट प्लेन के द्वारा 19 बॉक्स ग्वालियर, 18 बॉक्स रीवा, 39 बॉक्स जबलपुर और 14 बॉक्स सागर पहुंचाये जाएंगे‌। 57 रेमडेसिवीर इंजेक्शन के बॉक्स इंदौर के लिए रखे जाएंगे। इंदौर में स्वास्थ सम्बन्धित चीजों की परेशानियो को देखते हुए। विधायक संजय शुक्ला, महाराष्ट्रीय सचिव कैलाश विजयवर्गीय के बाद अब फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने भी इंदौर के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था करवाई है।

Exit mobile version