बोरिंग को लेकर बीजेपी व कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़े , बीजेपी के दो कार्यकर्ताओ को आई गम्भीर चोट

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में बोरिंग को लेकर बीजेपी व कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़े , बीजेपी ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगाया डंडों से पिटाई का आरोप, बीजेपी के दो कार्यकर्ताओ को आई गम्भीर चोट , बीजेपी पार्षद समर्थकों के साथ पहुचे हीरा नगर थाने ।

भले ही नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों की अभी तक घोषणा नही हुई है लेकिन इन्दोर में नगरीय निकाय चुनाव की सरगर्मियां शुरू हो गई है दरअसल इन्दोर के हीरा नगर थाना क्षेत्र के भारत माता मंदिर पर शासकीय बोरिंग को लेकर काँग्रेस ओर बीजेपी के कार्यकर्ताओ में विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि हाथा पाई और बेसबॉल के डंडों से मारपीट की गई जिसमें बीजेपी के कार्यकर्ता धना राय और वालिया घायल हो गए जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती किया गया जानकारी मिलते है बीजेपी के पार्षद अपने समर्थकों के साथ हीरा नगर थाने पर पहुचे ओर कांग्रेस नेता राजू भदौरिया , चिंटू चौकसे पर मारपीट का आरोप लगाया फिलहाल पूरे ही मामले को लेकर पुलिस दवरा जांच कर कार्यवाही करने की बात कही जा रही है गोरतलम्ब है कि आगामी दिनों में नगरीय निकाय चुनाव होना है और बीजेपी और कांग्रेस दावेदार अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय है ओर वार्डो की समस्याओं के समाधान करने की होड़ लगाए हुवे।

Exit mobile version