कांग्रेसी ने पुलिस कार्यवाही पर सवालिया निशान लगते हुए आज इंदौर आईजी को बेटमा घटना को लेकर ज्ञापन सौंपा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर जिले के बेटमा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुए विवाद को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है लेकिन इस पुलिसिया कार्रवाई पर सवालिया निशान लगाते हुए कांग्रेस ने आज इंदौर आईजी को बेटमा घटना को लेकर ज्ञापन सौंपा

इंदौर जिले के बेटमा थाना क्षेत्र में क्रिकेट मैच के दौरान हुए विवाद ने उग्र रूप ले लिया था और दो पक्ष आमने-सामने हो गए थे जिसमें मारपीट और पथराव की घटना सामने आई थी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घटना से संबंधित कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था और पुलिस अभी भी लगातार इस घटनाक्रम से जुड़े हुए लोगों की तलाश कर रही है लेकिन इस गिरफ्तारी को लेकर इंदौर शहर कांग्रेस ने आज इंदौर के पुलिस महा निरीक्षक हरिनारायण चारी मिश्र को एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें उन्होंने कहा है कि पुलिस एक पक्षीय कार्रवाई कर रही है और लोगों की गिरफ्तारी कर रही है उन्होंने इंदौर आईजी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पुलिस पहले घटनाक्रम की जांच करें उसके बाद गिरफ्तारी करें

विनय बाकलीवाल शहर अध्यक्ष कांग्रेस

गौरतलब है कि बेटमा मैं दो पक्षों के विवाद में पथराव के साथ-साथ कई लोग घायल भी हुए थे पुलिस इस मामले में अभी तक 28 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है इंदौर के आईजी श्री हरिनारायण चारी मिश्र का कहना है कि पुलिस तमाम सबूतों के आधार पर ही कार्रवाई कर रही है और इस घटनाक्रम में जो भी आरोपी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा

- Advertisement -

हरिनारायण चारी मिश्रा आईजी इंदौर

पुलिस ने इस पूरे मामले में अभी तक कई गिरफ्तारियां कर चुकी है और कई अन्य आरोपियों की तलाश है

सुपर

शहर कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

इंदौर आईजी को दिया ज्ञापन

बेटमा घटना को लेकर दिया ज्ञापन

पुलिस पर लगाया एकतरफा कार्रवाई का आरोप

अभी तक हो चुकी 28 लोगों की गिरफ्तारी

Exit mobile version