इंदौर में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमण को देखते हुए जहां जिला प्रशासन रोकथाम के लिए लगातार नए वेक्सीनेशन सेंटर खोलने के निर्देश दे रहे हैं वही बीजेपी के वरिष्ठ नेता गोविंद मालू है रेमडिसीवर इंजेक्शन और दवाइयों की हो रही कालाबाजारी को लेकर केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा को पत्र के माध्यम से जानकारी दी उन्होंने कहा कि जिस तरह से शहर में पेडेमिक बढ़ रहा है इसमें लोगों को दवाई और इंजेक्शन के चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वीओ- हालांकि उन्होंने बताया की रेमडीसीवर इंजेक्शन की पर्याप्त मात्रा में आ रही है लेकिन कुछ लोग इसका ब्लैक मार्केटिंग कर रहे हैं साथ ही इस की एमआरपी रेट भी ज्यादा ले रहे हैं जिसकी शिकायत बीजेपी के वरिष्ठ नेता गोविंद मालू ने केंद्रीय रसायन उर्वरक मंत्री सदानंद गौड़ा से की है उन्होंने कहा कि रेमडीसीवर इंजेक्शन और दवाइयों पर डीपीओ याने ड्रग्स प्राइस आर्डर जो निकलता है उसमें स्टेन के पैसे कम किए जाए,,, इसको लेकर उन्होंने फार्मा सिटीकल प्राइस रेगुलेशन बोर्ड को भी पत्र के माध्यम से सूचित किया है जो यह कंपनी उत्पादन कर रही है वह 899 में कर रही है उसका मार्केट में अन्य कंपनियां 3500 से लगाकर 5500 तक ले रही है इसमें बिचौलिए और व्यापारी अपना लाभ कमा रहे हैं, जो कि आज की महामारी की स्थिति को देखते हुए ठीक नहीं है। इसके लिए गोविंद मालू ने मांग की है कि सरकार इसका एमआरपी तय करें और ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करें जिस तरह से मध्य प्रदेश सरकार ने एस्मा लागू किया ऐसे ही डीपीओ के अंतर्गत इन्हें भी लाया जाए और ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्यवाही कर गिरफ्तारी की जाए। वही गोविंद मालू ने बताया कि रेमडिसिवर इंजेक्शन कोरोना के मरीजों को लगाया जाता है इसमें पहले भी आरटी पीसीआर एंटीजन टेस्ट के रेट को कम करने को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा हुई थी और उन्होंने कहा कि इसमें जरूर कम किया जाएगा। फिलहाल ₹700 आरटी पीसीआर की टेस्टिंग और एंटीजन टेस्ट ₹500 करने की मांग बीजेपी के वरिष्ठ नेता गोविंद मालू ने की है,,,, फिलहाल इनका रेट 900 से 12 सो रुपए तक लिया जा रहा है,, वही उन्होंने कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा पूरे इंदौर में अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाने को लेकर कहा कि कलेक्टर द्वारा जो भी अस्पताल ठीक से काम नहीं करें उनके खिलाफ लाइसेंस निरस्त की कार्यवाही करने के भी आदेश दिए हैं हालांकि कुछ निजी अस्पताल द्वारा लोगों से पैसे लूट के घटनाएं भी सामने आई हैं लेकिन कलेक्टर मनीष सिंह ऐसे अस्पतालों पर सख्त कार्रवाई के आदेश भी दिए हैं हालांकि बीजेपी द्वारा भी लगातार इस तरह के अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं और जनता से अपील भी कर रहे हैं कि कोई भी इस तरह की शिकायत आती है तो जिला कलेक्टर मनीष सिंह को अवगत कराएं।
