विधायक संजय शुक्ला सरकारी अस्पतालों का दौरा करेंगे मरीजों का हाल जानेंगे और उनके परिजनों की पीड़ा सुनेंगे और निराकरण करेंगे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

क्षेत्र क्रमांक 1 के लोकप्रिय विधायक और महापौर पद के प्रत्याशी संजय शुक्ला इंदौर के समस्त सरकारी अस्पतालों का दौरा कर वहां की व्यवस्था को जानेंगे वह मरीजों से मिलेंगे और उनके परिजनों के साथ हो रही पीड़ा को जानेंगे। शहर के सरकारी अस्पतालों में कॉविड 19 महामारी के चलते सारी व्यवस्थाएं भंग हो गई है। मरीजों की पीड़ा दूर नहीं हो पा रही है और उनके परिजनों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी पीड़ा के मद्देनजर विधायक श्री संजय शुक्ला शहर भर के सरकारी सरकारी अस्पतालों का दौरा करने जा रहे हैं । देखने में आया है कि मरीजों को दवाई नहीं मिल रही है । जांच के लिए उनके परिजन इधर से उधर भटक रहे हैं। उनकी कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। एक तरफ सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में बढ़-चढ़कर दावे कर रही है, दूसरी तरफ सरकारी अस्पतालों में रामराज का आलम है। गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को भी दवा नहीं मिल पा रही है । कहा जा रहा है कि इस दवा का शॉर्टेज है । बाजार से खरीद लो इससे निर्धन और गरीब वर्ग के मरीज इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे हैं। अनेक सरकारी अस्पतालों में स्टाफ का रवैया ठीक नहीं है। उनकी सुनवाई नहीं हो पा रही है। विधायक श्री शुक्ला और उनकी टीम इंदौर शहर के अस्पतालों का दौरा करने जा रही है।

Exit mobile version