इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में चंडीगढ़ में पदस्थ आई टी बी पी पुलिस सेल स्पेक्टर के साथ शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट कराने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाली जेट रिसर्च कंपनी पर पुलिस ने की छापामार कार्यवाही मौके से बड़ी मात्रा में कॉल सेंटर में लगे कंप्यूटर उपकरण सहित महिलाएं और पुरुष को लिया हिरासत में
दरअसल मामला अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है जहां फर्जी जेट रिसर्च कंपनी के शेयर मार्केट में ट्रेडिंग कराने के नाम पर एडवाइजरी पर में निवेश और डबल मुनाफा का झांसा देकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने शिकायत के बाद कंपनी पर छापा मार कार्यवाही की जहां मौके से बड़ी मात्रा में कॉल सेंटर मैं लगे कंप्यूटर उपकरण सहित मौके से युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है बताया जा रहा है कि फर्जी कंपनी के नाम पर आरोपी निखिल सोनी शेयर मार्केट में दोगुना पैसा लालच में देकर पुलिसकर्मी लाखों रुपए की ठगी की वारदात को अंजाम दे चुका था कार्रवाई के बाद पुलिस ने मौके से युवक-युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है वहीं फर्जी कंपनी चलाने वाला मुख्य सरगना निखिल सोनी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश में टीम जुटाई गई है पुलिस फर्जी एडवाइजरी कंपनी चलाने वाले आरोपियों के बैंक अकाउंट को भी खंगाल रही है कई फर्जी दिल्ली के अकाउंट की जानकारी मिली है दोगुना निवेश का झांसा देकर की गई धोखाधड़ी रुपया खाते में जमा कराए जाते हैं फिर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से अलग-अलग खातों में भेज दिए जाते हैं फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है


