इंदौर में शराब माफियाओं पर चलाए जा रहे अभियान के तहत राज्य नगर पुलिस सीएसपी बी पी एस परिहार ने टीम गठित कर कच्ची शराब बनाने वालों के ठिकानों पर दबिश देखकर बड़ी मात्रा में 10 लीटर से भी अधिक जहरीली शराब बरामद की है वहीं पुलिस ने एक महिला सहित पुरुष को अपनी गिरफ्त में लिया है
दरअसल मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के निहालपुरा मंडी के पास पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन मंजिला मकान में के अंदर कच्ची जहरीली शराब बनाने का कार्य चल रहा है सूचना पर टीम गठित कर सीएसपी बी,पी,एस परिहार सहित दो थानों का बल ने दबिश दी जहां आरोपी दिनेश और महिला प्रेमा बाई को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा है पकड़े गए आरोपियों ने घर के अंदर पानी के टैंक जैसे खुद बनाकर बड़ी मात्रा में कच्ची शराब बनाने का काम किया जा रहा था फिलहाल पकड़े गए आरोपियों पर पूर्व में भी अवैध जहरीली शराब मामले में प्रकरण पंजीबद्ध है जहां पुलिस ने 10 लीटर जहरीली शराब सहित बड़ी मात्रा में महुआ बरामद किया है
