दोस्त ही दोस्त को लूट रहा साथ काम कर रहे साथी ने ही की धोखाधड़ी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

साइबर क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं इंदौर में अपने ही दोस्त के खाते से लगातार पैसे निकालने का मामला साइबर पुलिस ने पकड़ा जिसमें फरियादी के खाते से 87हजार का अलग-अलग ट्रांजैक्शन पाया गया
इंदौर साइबर सेल ने क्रेडिट कार्ड से पैसे निकालने वाले एक आरोपी को पकड़ा है दरअसल एक गुमनाम शिकायत साइबर एसपी जितेन सिंह के पास एक महीना पहले आई थी जिसमें क्रेडिट कार्ड से पैसे निकालना पाया गया मामले की की तफ्तीश डीएसपी सृष्टि भार्गव को सौंपी गई जिसमें पाया गया कि फरियादी के साथ काम करने वाला उसका दोस्त ही मोबाइल चलाने के नाम पर अपने दोस्तों से धोखाधड़ी कर बैठा और अलग-अलग समय में क्रेडिट कार्ड से 87 हजार रुपए निकाल लिए। डीएसपी भार्गव ने बताया कि बढ़ती साइबर की घटनाओं से सचेत रहने की आवश्यकता है

सृष्टि भार्गव डीएसपी साइबर सेल इंदौर

Exit mobile version