इंदौर क्राइम ब्रांच ने 70 किलो एमडीएम ड्रग मामले में एक आरोपी को मुम्बई से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हे पुलिस पकडे गए आरोपी से पूछताछ कर रही की आरोपी के कनेक्शन और कहा कहा किन किन राज्यों में हे वही ड्र्ग्स मामले में अब तक पुलिस ने महारष्ट्र गुजरात मध्यपद्रेश के अलग जिलों करीब 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी हे…..
इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस के अनुसार ड्रग्स मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की गई तो मुंबई के तस्करों से ड्रग्स खरीदना पता चला। साथ ही गिराेह के तार गुजरात से भी जुड़े होना पाए गए थे अतः टीम को गुजरात रवाना किया गया, लेकिन जैसे ही टीम गुजरात पंहुची,तो आरोपी महाराष्ट्र भाग गया। इस पर एक टीम गुजरात से सीधे मुंबई के लिए रवाना की गई जहा काफी खोजबीन के बाद आरोपी 33 वर्षीय बसीम उर्फ बिल्ला खान निवासी हरी नगर कश्मीरी चाल जोगेश्वरी ईस्ट मुंबई काे गिरफ्तार किया ।पूछताछ के दौरान बिल्ला ने बताया कि वह कक्षा दसवीं तक पढ़ा हुआ है तथा पूर्व में फुटपाथ पर कपड़े बेचने का काम करता था आरोपी ने कुछ दिनों तक मुंबई के फिनिक्स मॉल में भी कपड़े की दुकान पर काम किया उसके बाद वह दुबई में सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी करने हेतु चला गया जहां पर जनरल अकाउंटेंट था किंतु वर्ष 2019 में वापस मुंबई आकर जूते चप्पल का व्यापार करने लगा आरोपी ने बताया कि वह पूर्व से ही गांजा चरस व अन्य मादक पदार्थों का नशा करने का आदी था.और अजमेर शरीफ दरगाह पर जाने के दौरान ही उसकी पहचान अजमेर के तस्करों से हुई थी। अजमेर के रहने वाले खुर्शीद और रज्जाक भी कभी-कभी मुंबई में पीर साहब सैलानी की दरगाह पर आते थे। वे लोग अपने साथ ड्रग्स भी लाते थे। कई बार ड्रग्स की जरूरत होने पर आरोपी बसीम ड्रग्स वहां पर उनके लिए व्यवस्था करवाता था। कई बार कुड़ी बाबा और रज्जाक को उसने 100-200 ग्राम की पुड़िया और पाउच बनाकर उपलब्ध कराई है, जिसके बदले में वह ऑनलाइन पेमेंट जमा करवाता था। आरोपी ने पूछताछ में मुंबई के ही कई अन्य ड्रग तस्करों के बारे में सुराग क्राइम ब्रांच की टीम को दिए हैं,अब क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक टीम उन तस्करो का पता लगाने के लिए मुंबई रवाना की हे.
गुरुप्रसाद पाराशर ,एएसपी,क्राइम ब्रांच
