देर रात एक मैजिक वाले ने मासूम बच्ची के अपहरण की कोशिश बच्ची के शोर मचाने पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इन्दौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहाँ एक मैजिक वाले ने मासूम बच्ची के अपहरण कोशिश की,ओर मासूम को थोड़ी ही दूर जाने पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा।

इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में देर रात एक मासूम बच्ची एक वहशी के हाथों अपहरण होने से बच गई। बच्ची के शोर मचाने पर उसके मामा और दूसरे रिश्तेदार जाग गए थे। जिन्होंने पुलिस को खबर की। पुलिस ने घेराबंदी कर मैजिक वाले को पकड़ लिया है। मैजिक वाले ने पूछताछ में बताया कि वह गलत नीयत से बच्ची को उठाने आया था। वही टीआई विजयनगर तहजीब काजी ने बताया पकड़े गए आरोपी का नाम संतोष है जो गांधीनगर का रहने वाला है, वह मैजिक चलाता है। वह बच्ची को मुंह दबाकर ले जाने की कोशिश कर रहा था तभी बच्ची ने शोर मचा दिया। उसके घर वाले जाग गए तो बदमाश वहां से भागा। बच्ची के परिवार वालों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर मैजिक वाले को पकड़ लिया है। गौरतलब है कि शहर में पहले भी मासूम बच्चियों का अपहरण और उसके बाद रेप के बाद हत्या जैसे गंभीर मामले सामने आ चुके हैं।

Exit mobile version