ड्रग माफिया के परिजनों के नाम पर बनवाए अवैध निर्माणों पर निगम ने फिर एक बार धावा बोला

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान साफ तौर पर माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दे चुके हैं। इसी का परिणाम है कि स्थानीय प्रशासन भी सीएम के निर्देश पर सख्ती से अमल करता हुआ नजर आ रहा है। आज एक बार फिर आर्थिक राजधानी इंदौर में नगर निगम, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने जोन क्रमांक 12 में ड्रग माफिया रवि काला के लगभग आधा दर्जन अवैध निर्माणों को जमींदोज कर दिया। बता दें कि हरसिद्धि क्षेत्र में ड्रग माफिया रवि काला के अवैध निर्माणों पर निगम पहले भी बुलडोजर चला चुका है। इस बार आरोपित के उन अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया गया है, जो उसने अपने परिजनों के नाम पर बनवा रखे थे। ड्रग माफिया काला पर लगभग दो दर्जन से ज्यादा अपराध दर्ज है।

Exit mobile version