इंदौर सदर बाजार पुलिस ने ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो विवाह समारोह में रिवाल्वर और तलवार लेकर नाच रहे थे तलवार और पिस्टल लहराने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमें कुछ युवक हाथ में तलवार और रिवाल्वर लिए नाचते गाते दिखाई दे रहे हैं मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने इस वीडियो की तलाश की तो सदर बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले युवकों की शिनाख्त हुई जिन्होंने बताया कि यह वीडियो 2 माह पुराना है जहां शादी समारोह में यह युवक तलवार और पिस्टल लहरा कर नाच रहे थे हालांकि पुलिस ने जब जांच की तो यह बात सामने आई कि पिस्टल एक ना होते हुए वह लाइटर था वह तलवार पुलिस ने बरामद कर ली है वही जो युवक तलवार लेकर नाच रहा था उसके खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है
