छोटा सराफा मे हुई आभूषण की दुकान मे चोरी के मामले मे पुलिस ने 3 और आरोपी को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

छोटा सराफा स्थित तीन दुकानों में हुई नकबजनी के मामले में पुलिस ने तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है

दरअसल 18 दिसंबर की रात सराफा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छोटा सराफा स्थित तलघर में मौजूद तीन दुकानों में बड़ी नकबजनी की वारदात हुई थी, जिसमे 1 किलो से अधिक सोना चोरी गया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार किया। जिनसे हुई पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां पुलिस को लगी, जिसकी मदद से पुलिस ने तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमे से एक ने सोने को गलाया और दूसरे ने सोने को बेचने में मध्यस्ता की, वही तीसरा जिसने चोरी किया गया सोन सस्ते दामों में खरीदा।

Exit mobile version