इंदौर मे बढ़ रहा है बर्ड फ्लू का खतरा , कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि वैक्सीन का आज ड्राय रन था वैक्सीन आई नहीं

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में जल्द ही चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लग सकती है ।। बर्ड फ्लू के फैलते खतरे के बाद जिला प्रशासन ने किया इस ओर इशारा।। लोगों को सावधान रहने की सलाह देते हुए कलेक्टर ने कहा कि जिस तरह से बर्ड फ्लू के हालात बने हैं।। उसको लेकर चिकन की बिक्री और अंडे की बिक्री पर रोक लगाना ही एकमात्र उपाय नजर आ रहा है ।। माना जा रहा है कि कलेक्टर के इशारे के बाद जल्द ही इंदौर में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लग सकती है।। वही वैक्सीन को लेकर भी इंदौर कलेक्टर ने अपनी बात रखी।।
कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि यह वैक्सीन का आज ड्राय रन था। अभी वैक्सीन आई नहीं है सिर्फ यह रिहर्सल की गई कि कैसे वैक्सीन को वैक्सिनेशन सेंटर तक पहुचाया जाएगा और किस तरह वैक्सीन लगाई जाएगी। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि आज वैक्सीन लगाने का सिर्फ रिहर्सल किया गया है। उन्होंने बताया कि वैक्सीन स्टोर से वैक्सिनेशन सेंटर तक वैक्सीन पहुचाने में ड्राय रन पूरी तरह सफल रहा है। कहीं कोई परेशानी नहीं आई। समय पर वैक्सीन को वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचाया गया।।

Exit mobile version