इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र के स्वर्ण बाग कॉलोनी में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए एक दंपत्ति परिवार को अपनी गिरफ्त में लिया है पकड़े गए आरोपियों से कुल पांच लाख रुपये मूल्य के सोना के आभूषण बरामद किए हैं
दरअसल मामला विजय नगर थाना क्षेत्र के स्वर्ण बाग कॉलोनी में फरियादी द्वारा शिकायत की गई थी उसके घर में रखे लॉकर में सोने के आभूषण चोरी हो गए हैं घटना के बाद पुलिस ने संदेही के रूप में पड़ोस में ही रहने वाले एक दंपत्ति परिवार से सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया है बता दें कि घटना के बाद चुराए गए सोने के आभूषण अपने ससुराल में छुपा दिए थे पकड़े गए दोनों ही पति-पत्नी से पुलिस ने ₹500000 मूल्य के आभूषण बरामद किए हैं वही पुलिस अन्य अपराधों में भी आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है
