इंदौर में लगातार वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर चोर अपने आपको कितना ही महबूब समझ ले लेकिन एक ना एक दिन पुलिस की गिरफ्त में आ ही जाते हैं कुछ ऐसा ही मामला तुकोगंज थाना क्षेत्र का है जहां क्षेत्र में होने वाली वाहन चोरी को रोकने के लिए पुलिस ने मुखबिर तंत्र सकरी किया और दो आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपी से कुल आठ दो पहिया वाहन बरामद किए हैं
दरअसल मामला तुकोगंज थाना क्षेत्र का है बताया जा रहा है कि लगातार थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही थी जिसको लेकर पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया था मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो आरोपी मयंक जैन और स्वतंत्र वर्मा को गिरफ्तार किया है खंडवा और ब्रानपुर जिले से आकर इंदौर में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे और फिर आसपास के ग्रामीण इलाकों में दोपहिया वाहन सस्ते दामों में बेच दिया करते हैं पूछताछ में आरोपियों ने मौज मस्ती और शौक पूरा करने के लिए वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूल है फिलहाल पकड़े गए आरोपियों से कुल 8 दोपहिया वाहन बरामद की है जो शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी किए थे फिलहाल पुलिस पकड़े गए दोनों ही आरोपियों से पूछताछ कर रही है पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है
