इंदौर में हत्याओं के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं कुछ ऐसा ही मामला हातोद थाना क्षेत्र का है जहां गेहूं के खेत में खून से लथपथ शव पुलिस ने बरामद किया है मृतक की पहचान जीवन चौधरी निवासी हातोद के रूप में हुई है अज्ञात बदमाश गला रेतकर युवक की हत्या कर शव को फेंक फरार हो गए
दरअसल मामला हतोद थाना क्षेत्र का है बताया जा रहा है जहा गेहूं के खेत में एक युवक खून से लथपथ शव की पुलिस को जानकारी मिली थी मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है वहीं पुलिस ने मृतक की पहचान जीवन चौधरी निवासी गांव हातोद के रूप में हुई है युवक का गला रेत कर हत्या को अंजाम दिया गया है वहीं पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की बात की जा रही है संभवत हत्या पुरानी रंजिश के चलते ही होना बताई जा रही है
