क्राईम ब्रांच व थाना सदर बाजार ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर क्राईम ब्रांच व थाना सदर बाजार ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए दोपहिया वाहन चुराने वाले शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पकड़ाए आरोपी से 2 चोरी वाहन जब्त किए है।

इंदौर क्राईम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति चोरी की मोटर साईकल सदरबाजार क्षेत्र मे घुम रहा है, क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना सदरबाजार के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए सिराज उर्फ शेरा को पकड़ा। पूछताछ करने पर आरोपी ने सदर बाजार और देवास गेट उज्जैन से वाहन चोरी करना कबूला। आरोपी के पास से पुलिस ने दो चोरी के वाहन भी बरामद किए है।

Exit mobile version