अंतिम संस्कार को लेकर भिड़ी माँ और पत्नी, एक दफनाना चाहती है तो दूसरी जलाना

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

प्रकाश मालवीय से सलीम खान बने व्यक्ति की मौत के बाद दोनों परिवार के बीच विवाद की स्थिति बन गई। मृतक की मां हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार करने पर अड़ गई वही मृतक की बेटी ने पिता को सुपुर्द ए खाक करने के लिए इच्छा जाहिर की। मामले में पुलिस अब असमंजस में है कि आखिर करे तो क्या करें।

दरअसल राहों में डंपर चलाने का काम करने वाला सलीम खान उर्फ प्रकाश मालवीय की अचानक तबीयत खराब होने पर एम्स अस्पताल लाया गया जहां उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। शौक है पोस्टमार्टम होने के दौरान दो परिवार अस्पताल की मार्चयुरी पहुंचे और मृतक के शव पर हक जताते हुए विवाद करने लगे।

दरअसल प्रकाश मालवीय उर्फ सलीम खान की मां का कहना है कि उनका बेटा राऊ में ड्राइवरी का काम करता था पत्नी के छोड़ जाने के बाद हारून बी के साथ रहने लगा। दोनों की शादी नहीं हुई थी इसके साथ ही नूतक्की माने अपने बेटे का अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज के साथ करने की बात कही।

मृतका की बेटी रानी बी ने बताया कि प्रकाश मालवीय उर्फ सलीम खान उनके पिता है करीब 30 साल पहले उनके माता-पिता का निकाह हुआ था। बेटी ने अपने पिता को दफनाने की इच्छा जाहिर करते हुए देने शव देने की मांग की।

- Advertisement -

दोनों ही परिवार देवास के सोनिया गांधी नगर के रहने वाले हैं फिलहाल पुलिस के सामने अब असमंजस की स्थिति बन गई है क्योंकि दोनों परिवार शव ले जाने पर अड़े हुए हैं।

Exit mobile version