केश वेन गार्ड की गोली लगने से मौत आत्महत्या या लापरवाही पुलिस जांच मे जुटी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
https://youtu.be/-huBCXme_wM

इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में एक गार्ड ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम वाय अस्पताल पहुंचाया है हालांकि उसने यह कदम क्यों उठाया इस बात की जांच पुलिस कर रही है की गोली अपने आप चली है या गार्ड ने खुद को गोली मारी है

घटना इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र की है जहां कोटक महिंद्रा बैंक के कैश कलेक्शन वाहन के गार्ड चरण सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली हालांकि चरण सिंह ने खुद को गोली क्यों मारी इस बात का पता नहीं लग सका है फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम वाय अस्पताल पहुंचाया है. दरअसल चेकमेट कंपनी कैश कलेक्शन का काम करती है जिसमें चरण सिंह गार्ड के रूप में यहां काम करता है जहां ड्यूटी के दौरान चरण सिंह के पास 12 बोर की राइफल भी साथ रहती है जब कैश कलेक्शन वेन बैंक के बाहर पहुंची ही थी जिसमें कंपनी के सुपरवाइजर वह एक गार्ड केश लेकर अंदर गए ही थे कि अचानक से कर्मचारियों को गोली चलने की आवाज आई गाड़ी में देखा तो चरण सिंह खून से लथपथ पड़ा हुआ था जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई

वही तुकोगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया है वही गार्ड के परिजनों को इस बात की जानकारी भी दी गई है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है गोली गलती से चली है या गार्ड ने किसी कारणवश आत्महत्या की है

Exit mobile version